श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हिन्दू नव वर्ष के अभिनंदन के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने कहा कि विक्रम संवत हमारी संस्कृति का आधार है। हमारा अतीत, वर्तमान और भविष्य इस गणना से जुड़ा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारे लिए संकल्पों को सशक्त करने का पर्व है। नेहरू विक्रम संवत 2080 के उपलक्ष्य में आयोजित यज्ञ में आहुति देने के पश्चात संबोधित कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव वर्ष का अभिनंदन किया गया।

कुलपति राज नेहरू ने सभी प्रोफेसर, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को विक्रम संवत नव वर्ष और नवरात्रों की शुभकामनाएं। राज नेहरू ने शिक्षकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नव वर्ष हमारे लिए संकल्प की दृढ़ता का अवसर है। इस दिन हमारा नया पंचाग शुरू होता है और ज्योतिष की गणना के अनुसार लोक व्यवहार और धार्मिक अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं।

भगवान राम और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था। इसी दिन प्रकृति भी हमें बदलाव के संकेत वृक्षों पर पतझड़ के बाद नए पत्ते आने के साथ देती है। चारों तरफ अनेक प्रकार के फूल खिलते हैं। ऐसा लगता है मानो प्रकृति भी नव वर्ष मना रही है। शक्ति और भक्ति के प्रतीक नवरात्रि इसी दिन से प्रारंभ होते हैं। अमृतकाल में और इस विक्रम संवत में हम अपने लक्ष्यों की ओर अधिक दृढ़ता से बढ़ेंगे।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top