फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। नगर निगम चुनाव हेतु जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने अपनी कमर कस ली है। और सभी विधानसभाओं में उनके हल्का अध्यक्ष द्वारा आयोजित मीटिंग में उम्मीदवार चिन्हित करने शुरू कर दिए है। मीटिंगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि, हमारे द्वारा लगभग सभी वार्डों के लिए उम्मीदवार चिन्हित किए जा चुके। चुनाव, पार्टी के दिशा-निर्देश अनुसार चुनाव लड़ा जाएगा।

अंत में फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि आगामी 24 मार्च 2023 को जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ के.सी. बांगड़, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, खादी ग्राम उद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लेतानी, चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने एवं आगे की रूपरेखा बनाने हेतु फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड स्थित लायंस क्लब में प्रात: 10 बजे पधार रहे हैं।
इन विभिन्न मीटिंगों में ओल्ड फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष-कुलदीप तेवतिया, बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष-दीपक चौधरी, एनआईटी हल्का अध्यक्ष-हाजी करामत अली, बडख़ल हलका अध्यक्ष-जितेंद्र चौधरी, तिगांव हलका अध्यक्ष-अमर नर्वत पृथला हलका अध्यक्ष-जग्गी मेंबर व ओमवीर तेवतिया, नरेंद्र मलिक, यशपाल चौहान, चिराग डूडी, राजाराम, सुनील शाह, योगेश्वर बुरा, रतनलाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
