फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। जननायक जनता पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन एनआईटी स्थित डॉल्फिन गार्डन में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जजपा के संरक्षक डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संगठन जजपा के सचिव राजेंद्र लितानी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सागवान ने शिरकत की।

सभी आगुंतकों का जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा पगड़ी व गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया।
डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज इस सम्मेलन में मुख्यता दो विचार हेतु शामिल हुए हैं एक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए जिससे कि जननायक जनता पार्टी का परचम ऊंचाइयों पर लहराए। इस दौरान उन्होंने जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए।
सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता सरदार रंजोत सिंह (सनी), बहादुर सिंह काला करमजीत सिंह सतपाल सिंह कमलजीत सिंह हरदीप सिंह जितेंद्र सिंह गुरमीत सिंह कुलवंत सिंह जीत सिंह गुरनाम सिंह पलविंदर सिंह जसपाल सिंह मनदीप सिंह गुरप्रीत सिंह कमलदीप सिंह मुख्तियार सिंह करनैल सिंह सुरजीत सिंह सत्येंद्र सिंह (राजू) जगतार सिंह बलजीत सिंह करण प्रीत सिंह गुरमेल सिंह मनजीत सिंह नरेंद्र सिंह जोगा सिंह व उनके कई साथियों ने जजपा का दामन थामा।
इस अवसर पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, सरदार निशान सिंह राजेंद्र लितानी एवं रविंद्र सांगवान का फरीदाबाद की धरा में आगमन पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला को आश्वस्त करते हुए कहा कि जजपा कार्यकर्ता चुनावों में अधिक से अधिक संघर्ष करते हुए जननायक जनता पार्टी की झोली में ज्यादा से ज्यादा सीटी डालने का प्रयत्न करेंगे।
