AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी


बीजेपी ने अपनी केंद्रीय टीम का नए सिरे से गठन किया है. इसमें दिल्ली के कई नेताओं को अहम पदों पर नियुक्त किया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में आए संदीप पाठक को पार्टी की नई राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

संदीप पाठक ने बीजेपी नेतृत्व का जताया अभार

राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर संदीप पाठक ने बीजेपी हाईकमान का अभार जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बीजेपी द्वारा मुझे राष्ट्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का हार्दिक धन्यवाद और आभार.”

‘संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करता रहूंगा’

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा.

दिल्ली और पंजाब के कई नेताओं को BJP की नई टीम में जगह

संदीप पाठक के अलावा केंद्रीय टीम में दिल्ली से जुड़े अन्य नेताओं में पूर्व मेयर जय प्रकाश और डॉ. स्वदेश सिंह को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए ये नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं. राम माधव को बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

सरदार मनप्रीत सिंह बादल को भी पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. तरुण चुघ को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. 

प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा राजीव बब्बर को बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक के तौर पर नियुक्ति की है. पार्टी ने प्रदीप भंडारी को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही सिद्धार्थ यादव को भी मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा शिवानंद द्विवेदी को सह संयोजक बनाया गया है. 

‘मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top