‘जब से मैं एक्टर बना हूं तब से…’ ‘स्त्री’ एक्टर अभिषेक बनर्जी ने छोड़ी कास्टिंग कंपनी, बताई ये वजह


‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सफल फिल्मों के एक्टर अभिषेक बनर्जी ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ‘कास्टिंग बे’ कंपनी के को-फ़ाउंडर पद को छोड़ दिया है. सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके ये जानकारी दी गई. एक्टर ने इस कंपनी को अनमोल आहूजा के साथ मिलकर शुरू किया था और करीब एक दशक तक चलाया. हालांकि अब वो अपनी अन्य जिम्मेदारियों के कारण इससे अलग हो गए. इसके बाद एक्टर ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस फैसले पर बात की है. 

अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहे थे अभिषेक

अभषेक ने इंटरव्यू में कहा, ‘कंपनी में किसी भी तरह का काम और एडमिनिस्ट्रेटिव का काम संभालना मेरे लिए शूटिंग शेड्यूल की वजह से काफी मुश्किल हो रहा था. मैं इस चीज में विश्वास नहीं रखता कि मेरे कास्टिंग रूम में रहे बिना कास्टिंग की जा सकती है. इसलिए मेरे लिए यह बहुत ज़रूरी था.’

ये भी पढ़ें: ‘हैवान’ से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर

आगे उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि वो कंपनी को अपना 100 परसेंट नहीं दे पा रहे थे और इस वजह से उन्होंने अपने कदम पीछे हटा लिए. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे लगा कि अगर मैं किसी काम को अपना 100 परसेंट नहीं दे पा रहा हूं तो फिर उसे करने का कोई मतलब नहीं है. इससे अच्छा है कि अन्य लोग इसे जिम्मेदारी के साथ करें.’

अभिषेक की दो प्रोफेशनल पहचान के बीच टकराव!

अभिषेक एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं. ये फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें ये चिंता भी सता रही थी कि इसके चलते उनकी दोनों प्रोफेशनल पहचान के बीच टकराव हो सकता है. उनका मानना है कि दोनों काम के बीच फर्क करना जरूरी है. अभिषेक कहते हैं, ‘मैं कास्टिंग डायरेक्टर बाद में हूं, पहले एक्टर हूं. जब से मैं एक्टर बना हूं तबसे ही ये सवाल खड़े होते रहे हैं. मुझे ये समझ आया कि हितों के टकराव से बचना चाहिए.’

जब से मैं एक्टर बना हूं तब से...' 'स्त्री' एक्टर अभिषेक बनर्जी ने छोड़ी कास्टिंग कंपनी, बताई ये वजह

अभिषेक बनर्जी का वर्कफ्रंट

अभिषेक बनर्जी ने स्त्री और स्त्री 2 के अलावा अपनी पहचान ‘गो गोवा गॉन’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और ‘द फ़ैमिली मैन’ से भी बनाई है. अब वो फिल्म मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- ‘मैं भी काफी कंफ्यूज था





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top