ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल के शतक लगाने के बाद ‘टैटू दिखाकर किए गए सेलिब्रेशन पर फिदा हुए हैं. उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ लिखते हुए जुरेल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रनों की पारी खेली है. उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में किए गए सेलिब्रेशन के पीछे की वजह भी बताई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक,  जुरेल ने कहा कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रह चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘यही मेरी जड़ें हैं और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता. इसलिए वह सलामी मेरे पिता और दादा के लिए थी.’ उन्होंने टेस्ट करियर के दूसरे शतक को अपने माता-पिता को समर्पित किया.

शेयर किया सेंचुरी लगाने का किस्सा

शतक बनाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए जुरेल ने कहा कि जब वह 99 रन पर बैटिंग कर रहे थे, तब तक उनका पूरा कंट्रोल था, लेकिन  उसके बाद गेंदबाज असिता फर्नांडो ने बेहतर लेंथ पर गेंदबाजी शुरू की और श्रीलंकाई फील्डिंग भी ज्यादा बेहतर हो गई. फर्नांडो की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेलने के बाद जब जुरेल ने गेंद के सामने फील्डर को तेजी से आते देखा तो उन्हें लगा, ओह! मैंने ये क्या कर दिया.’ हालांकि किसी तरह एक रन लेने में वह कामयाब रहे और शतक पूरा किया.’

हिमंत बिस्वा सरमा का आरोप, ‘शरिया प्रथाओं के खिलाफ क्यों नहीं बोलते राहुल गांधी’

भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की है. जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो दो गेंदों के बाद बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा. टीम इंडिया की मैच पर पकड़ मजबूत नजर आ रही है. दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका का स्कोर 8/2 रहा. मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटका.

आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, ‘मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता…’





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top