बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी


पारादीप पोर्ट से आयरन ओर लौह अयस्क (Iron Ore) ले जा रहा एक विदेशी जहाज गहरे समुद्र में लापता हो गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों कहा कि ओडिशा तट से 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला कार्गो जहाज डूब गया है. घटना के बाद से क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इंडियन कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

अधिकारियों ने आगे बताया, ‘हमें पक्का जानकारी नहीं है कि कितने क्रू मेंबर्स को बचाया गया है. एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ज्यादातर क्रू मेंबर चीनी थे. उन्होंने कहा कि आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को बचाव कार्य में मदद के लिए अलर्ट किया गया है.’

इंडियन कोस्ट गार्ड ने क्या दी जानकारी? 

इंडियन कोस्ट गार्ड की पारादीप यूनिट के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल संजय नेगी ने बताया कि अंडमान और निकोबार यूनिट की तरफ से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. बचाव दल कल सुबह तक पहुंच जाएंगे. जहाज का पता लगाने और क्रू को बचाने में मदद के लिए आसपास मौजूद अन्य जहाजों की भी अलर्ट दिया गया है. 

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसमें डूबने की असल वजह का पता नहीं चल सका है. जहाज में 24 क्रू मेंबर्स सवार थे. इनमें 20 चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं. जबकि, दो म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक है. बाकी बचे हुए क्रू मेंबर्स की अभी पुष्टी नहीं हुई है. 

जहाज की लोकेशन को किया जा रहा ट्रैक

जहाज के लापता होने से उस पर सवार सभी क्रू मेंबर्स की लोकेशन और सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है. अभी फिलहाल साफ नहीं हो सका है कि जहाज को किसी तकनीकी खराबी, खराब मौसम या समुद्र में किसी और इमरजेंसी का सामना करना पड़ा है. 

लापता जहाज को खोजने के लिए लगातार लोकेशन का पता लगाने की कोशिशें की जा रही है. क्रू से संपर्क करने की भी कोशिशें हो रही है. 

पारादीप पोर्ट से 20 अगस्त को निकला था जहाज

पनामा के झंडे वाला जहाज 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे 1700 टन आयरन ओर फाइन्स (लौह अयस्क का बारीक चूरा) लेकर पारादीप से निकला था. संपर्क टूटने के समय इसकी दूरी 200 नॉटिकल मील दूर थी. जहाज का नाम, IMO नंबर, क्रू की कुल संख्या और संपर्क टूटने की आधिकारिक पुष्टी का इंतजार है. 

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top