‘किल’ के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है


किल’ में अपनी एक्टिंग से सबको हिला देने वाले राघव जुयाल अब ‘द पैराडाइज’ में विक्रम मलिक बनकर तहलका मचाने आ रहे हैं. इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच अलग ही बज बना हुआ है. अब खुद राघव ने कहा है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है.

इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि ये फिल्म थियेटर्स में धूम मचाने वाली है. 

राघव पहले ही ‘द पैराडाइज’ से अपने किरदार विक्रम मलिक की झलक दिखाकर सभी को चौंका चुके हैं. 

जब इस फिल्म में लोगों ने राघव के नेगेटिव किरदार का खुंखार लुक देखा तो कोई यकीन नहीं कर पाया. 

ऐसा ही रिस्पॉंस खुद राघव को भी लोगों ने दिया. इस बारे में बात करते हुए राघव ने कहा, ‘सबने मेरा लुख देखकर कहा कि ये मैं नहीं हूं. तभी मुझे एहसास हुआ कि ये लोग सिनेमा को कितना प्यार करते हैं.’ 

किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

उन्होंने आगे कहा, ‘ये फिल्म बहुत जबरदस्त होने वाली है और मुझे सच में लगता है कि अपने अलग कंटेंट की वजह से ये फिल्म खूब धमाल मचाएगी.’

आपको बता दें कि राघव जुयाल की पिछली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ है. ये फिल्म जो 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो फ्लॉप रही है.

अब राघव इस फिल्म को लेकर खुद भी एक्साइटेड हैं और फैंस भी है. 

 

राघव जुयाल के करियर की बात करें तो उन्होंने 2012 में ‘डांस इंडिया डांस’ रियलिटी शो से इंडस्ट्री में काम स्टार्ट किया था. उनका स्लो मोशन डांस बहुत पॉपुलर रहा.

2014 में उन्होंने ‘सोनाली केबल’ से एक्टिंग में डेब्यू किया. इसके बाद ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में काम किया. 2024 में आई ‘किल’ से उन्हें स्टारडम मिला. इसके अलावा ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज में भी नज़र आए थे. अब ‘द पैराडाइज’ में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- ‘10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी’, Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

‘द पैराडाइज’के बारे में

आपको बता दें कि ‘द पैराडाइज’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसमें नानी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, नेचुरल स्टार नानी पहले ही ‘हाय नन्ना’ और ‘सरिपोधा सनिवारम’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं.

हाल ही में ये खुलासा भी हो गया है कि नानी इसमें एक सेक्स वर्कर के बेटे के रोल में दिखेंगे. उनके किरदार का बीता हुआ कल और उसका बैकग्राउंड ही कहानी में उनके बड़े बदलाव की वजह बनता है.

किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

‘द पैराडाइज’ को मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है.  ओडेला अपनी मेगा ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म ‘दसरा’ के बाद वापसी कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दुनियाभर में 121 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को आठ भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top