Petrol- Diesel Price 21 August 2026: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वाहन चालकों की नजर बनी हुई है. आज 21 अगस्त 2026 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. यानी कल वाले दाम में ही ईंधन का कारोबार कर रहा है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइये जानते हैं आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल और डीजल के क्या भाव हुए हैं.
रोज सुबह अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव की समीक्षा करती हैं. सुबह 6 बजे नए रेट बताए जाते हैं. कंपनी ने ग्राहकों को अपने शहर के ईंधन रेट की जानकारी पाने के लिए एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है. इसके अलावा, हाल में अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. भारत सरकार ने 14 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया था. हालांकि, इस तरह के निर्यात शुल्क में बदलाव का असर घरेलू पेट्रोल पंप पर मिलने वाली कीमत से सीधे-सीधे जोड़ना सही नहीं होगा.
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
शहर अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम-
| शहर का नाम | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
| दिल्ली | 102.12 रुपये प्रति लीटर | 95.20 रुपये प्रति लीटर |
| कोलकाता | 113.43 रुपये प्रति लीटर | 99.78 रुपये प्रति लीटर |
| मुंबई | 111.12 रुपये प्रति लीटर | 97.78 रुपये प्रति लीटर |
| चेन्नई | 107.75 रुपये प्रति लीटर | 99.57 रुपये प्रति लीटर |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये प्रति लीटर | 103.82 रुपये प्रति लीटर |
| बेंगलुरु | 110.93 रुपये प्रति लीटर | 98.79 रुपये प्रति लीटर |
| चंढ़ीगढ़ | 101.54 रुपये प्रति लीटर | 89.47 रुपये प्रति लीटर |
| जयपुर | 112.56 रुपये प्रति लीटर | 97.78 रुपये प्रति लीटर |
| हैदराबाद | 115.69 रुपये प्रति लीटर | 103.82 रुपये प्रति लीटर |
| असम | 106.59 रुपये प्रति लीटर | 98.05 रुपये प्रति लीटर |
| पंजाब | 105.72 रुपये प्रति लीटर | 95.63 रुपये प्रति लीटर |
पेट्रोल खरीदते समय रखें ध्यान-
पेट्रोल डलवाते समय मीटर पर शून्य देखें. साथ ही मशीन पर 720 से 775 के बीच डेंसिटी की जांच करें. इतना ही नहीं पेट्रोल या डीजल भरवाते समय गाड़ी का इंजन बंद रखें और गाड़ी से नीचे उतरकर नोजल पर नजर रखना जरूरी है, ताकि आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी या दुर्घटना न हो.
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
