टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?


भारतीय टीम को पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश टूर पर जाना था, लेकिन राजनीतिक तनाव के चलते सीरीज को स्थगित कर दिया गया था. लंबे अरसे बाद भी इस सीरीज पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस विषय पर नया बयान जारी किया है.

उम्मीद की जा रही थी कि भारत और बांग्लादेश की व्हाइट बॉल सीरीज सितंबर महीने में खेली जा सकती है, लेकिन BCCI ने हाल ही में अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज का एलान किया था. यह सीरीज सितंबर में खेली जाएगी. टीम इंडिया के शेड्यूल को देखें तो अगस्त से लेकर दिसंबर 2026 तक उसे खूब सारे मैच खेलने हैं.

बांग्लादेश टूर पर भारतीय टीम को 3 वनडे और 3 टी20 खेलने थे, लेकिन इस टूर को अगस्त 2025 से सितंबर 2026 के लिए स्थगित किया गया था. एक तरफ BCCI ने इस टूर के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल का कहना है कि सीरीज को लेकर बातचीत जारी है.

भारत-बांग्लादेश सीरीज पर नया अपडेट

ढाका में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा, “सीरीज को लेकर दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत जारी है. तारीखों में फेरबदल संभव है.”

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज को लेकर अनिश्चितता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि बीसीबी ने हाल ही में गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी का एलान किया था. इस कम्पटीशन का आयोजन 28 अगस्त-9 सितंबर तक होना है. इन तारीखों का भारत-बांग्लादेश सीरीज के संभावित शेड्यूल से टकराव होगा, इसलिए इंटरनेशनल सीरीज पर अब भी सवालिया निशान लगे हैं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान

कर दिया जाएगा बदलाव

तमीम इकबाल ने यह स्पष्ट किया कि यह डोमेस्टिक टूर्नामेंट मीरपुर में खेला जाएगा, लेकिन भारत के साथ सीरीज पर मुहर लग जाती है तो इस कम्पटीशन को मीरपुर से बसुन्धरा शिफ्ट कर दिया जाएगा. बीसीसीआई ने अब तक इस टूर के लिए ना तो हामी भरी है और ना ही मनाही की है. इसलिए बीसीबी आशावादी होकर प्रयासों में जुटा है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रहा है. बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग को सस्पेंड करने तक का कठिन निर्णय ले लिया है, क्योंकि पिछले 2 साल से BPL के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को घाटा हो रहा था. वहीं बुनियादी रूप से लीग के ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top