Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट


Box office Collection: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर एक एनिमेटेड फिल्म का जलवा देखने के लिए मिल रहा है, जो थिएटर पर रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है लेकिन पहले तो ये अपने घटिया एनिमेशन की वजह से चर्चा में रही थी. ये एक चीनी एनिमेशन फिल्म है, जिसका टाइटल ‘निउ लाई’ है. इसे घटिया एनिमेशन की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही है. चलिए बताते हैं इसकी कमाई और प्रॉफिट…

2026 की घटिया फिल्म कहकर किया ट्रोल

चीन की एनिमेटेड फिल्म ‘निउ लाई’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही. फिल्म को लेकर एक्स पर खूब मीम्स भी बने. इंटरनेट पर इसे साल 2026 की सबसे घटिया फिल्म कहकर ट्रोल किया गया. इस मूवी को 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसे शुरुआत में काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले, जिसकी वजह से माना जा रहा था कि मेकर्स को भारी नुकसान होगा. हालांकि, इसके विपरीत हो गया. इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी, जिसके बाद ये मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे साथ अन्याय हुआ है…’, क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म बनी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की एनिमेटेड फिल्म ‘निउ लाई’ सबसे कम बजट की फिल्म है. 5 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों में सिर्फ 7,700 RMB (चीन की मुद्रा) कमाए थे और इसके 300 टिकट ही बिके थे. लेकिन जैसे इसके मीम्स वायरल हुए इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चीन की इस एनिमेटेड फिल्म की कुल कमाई 29 मिलियन RMB से ज्यादो हो गई है, जो कि भारतीय रुपये में करीब 34 करोड़ है. ये चीन में लगभग 4.3 मिलियन डॉलर के बराबर है.

2050% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया

इतना ही नहीं, कोईमोई में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ‘निउ लाई’ का बजट 200 डॉलर से भी कम था, जिससे अब तक फिल्म ने सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है. ये सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली एनिमेशन फिल्मों में से शुमार हो गई है. इस चीनी एनिमेशन फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर अपने बहुत कम बजट के मुकाबले लगभग 2050% से ज्यादा प्रॉफिट कमा लिया है. ये कमर्शियली ब्लॉकबस्टर बन गई है. 

यह भी पढ़ें: ‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं…’, शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

चीनी फिल्म ‘निउ लाई’ के बारे में

बहरहाल, अगर चीनी फिल्म ‘निउ लाई’ के बारे में बात की जाए तो इसमें एक डरपोक बछड़े की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो एक रहस्यमयी सपने में जाता है और वहां पर उसका सामना आत्मा जैसे सांप से होता है. वहां पर वो तेंदुए से दोस्ती करता है और खतरनाक भेड़ियों और अपनी मां को खोने जैसे मुश्किल हालात का सामना करता है. इसमें हिम्मत, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता देखने के लिए मिलती है. इसका निर्देशन शिन युमेंग ने किया है. सन लिफांग ने इसे लिखा है.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top