दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल


दिल्ली के टिकरी कलां के सीएनजी पंप पर बुधवार को एक ट्रक में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई. ये ब्लास्ट ट्रक के अंदर लगे सीएनजी सिलेंडर में हुआ. दमकल विभाग को करीब साढ़े तीन बजे फायर की कॉल मिली. दमकल अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोग जख्मी हैं. वहीं फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

धमाका इतना भयानक था की एक बार तो मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक शख्स की जान चली गई. वहीं इस हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान बाबा हरिदास कालोनी निवासी 25 साल के मनीष के रूप में हुई है. फिलहाल मुंडका थाना पुलिस और फायर विभाग की और संबंधित प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है. 

‘विस्फोट का सटीक कारणों का पता नहीं’

अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को दोपहर 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौक पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है. अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवाकर्मियों ने घटनास्थल पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में आ जाए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

भयावह हो सकती थी स्थिति

दिल्ली फायर सर्विस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोट आखिर कैसे हुआ. तकनीकी खराबी, गैस रिसाव या किसी अन्य कारणों की जांच भी जारी है. गनीमत रही कि विस्फोट के बाद स्थिति भयावह नहीं हुई क्योंकि ये बलास्ट सीएनजी पंप पर हुआ. समय रहते अगर जरूरी उपाय नहीं किए गए होते तो स्थिति भयावह हो सकती थी. हालांकि, ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत की खबर है.

सीएनजी पंप पर काम करता था मृतक

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मृतक और घायल दोनों ट्रक के आसपास ही खड़े थे, जहां ब्लास्ट हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए. मतृक संभवतः सीएनजी पंप का कर्मचारी है. दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस मामले को लेकर विस्तृत बयान अभी नहीं जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, ‘जो आदमी…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top