WhatsApp पर भेजी गई फोटो कितनी सुरक्षित है? जानें पूरी जानकारी

दरअसल, WhatsApp की पर्सनल चैट में भेजे जाने वाले मैसेज, फोटो और वीडियो डिफॉल्ट रूप से End-to-End Encryption से सुरक्षित होते हैं. इसका मतलब है कि फोटो को भेजने वाले और रिसीव करने वाले के डिवाइस पर ही पढ़ा या देखा जा सकता है. WhatsApp के अनुसार, बीच में WhatsApp भी उस कंटेंट को नहीं पढ़ सकता है. यानी फोटो भेजते समय इंटरनेट पर डेटा ट्रांसफर होने के दौरान उसकी सुरक्षा के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन मौजूद रहता है.

हालांकि, End-to-End Encryption का ये मतलब नहीं होता है कि फोटो हर कंडिशन में सेफ रहती है. दरअसल, सबसे बड़ा खतरा अक्सर WhatsApp के सर्वर से नहीं बल्कि यूजर के डिवाइस या सामने वाले व्यक्ति से जुड़ा होता है. अगर किसी के फोन में मैलवेयर है, फोन अनलॉक कंडिशन में किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लग जाता है या अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है तो पर्सनल डेटा के सामने आने का खतरा बढ़ सकता है. WhatsApp भी लगातार ऐसे खतरों से बचाव के लिए सुरक्षा तकनीकों को अपडेट करता रहता है.

इसके अलावा चैट में मौजूद फोटो और दूसरे मीडिया का बैकअप Google Drive या iCloud जैसी सर्विसेज पर जा सकता है. WhatsApp ने यूजर्स को End-to-End Encrypted Backup का ऑप्शन दिया है जिसे एक्टिव करने पर बैकअप को एक्सट्रा सुरक्षा मिलती है. कंपनी के मुताबिक, इस ऑप्शन के साथ WhatsApp या बैकअप सर्विस प्रोवाइडर के पास बैकअप को डिक्रिप्ट करने वाली कोई तकनीक नहीं होती है.

2025 में WhatsApp ने पासकी के जरिए End-to-End Encrypted Backup को सुरक्षित करने का ऑप्शन भी पेश करना शुरू किया है जिससे फिंगरप्रिंट, फेस या स्क्रीन लॉक के जरिए बैकअप की सेफ्टी की जाती है.

इतना ही नहीं, अगर आप कोई ऐसी तस्वीर भेज रहे हैं जिसे सामने वाला नॉर्मल चैट में स्थायी रूप से सेव न रखे तो WhatsApp का View Once ऑप्शन आपके काफी काम आ सकता है. इसमें फोटो या वीडियो देखने के बाद चैट में वह नॉर्मल मीडिया की तरह उपलब्ध नहीं रहता है. WhatsApp के अनुसार, View Once मीडिया भी End-to-End Encryption से सुरक्षित रहता है.

अपनी पर्सनल फोटो की सेफ्टी बढ़ाने के लिए WhatsApp को हमेशा अपडेट रखें. Two-Step Verification ऑन करें, अनजान लोगों से आए संदिग्ध लिंक या फाइलों से बचें और WhatsApp में जुड़े हुए डिवाइसेज की समय-समय पर जांच करते रहें. बेहद संवेदनशील फोटो भेजते समय ये भी सोचें कि सामने वाला व्यक्ति उस तस्वीर को आगे शेयर कर सकता है या नहीं.

Published at : 19 Aug 2026 04:02 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top