आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!


‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस आयशा खान अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली? दरअसल, एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्रीमैन के साथ प्रपोजल जैसी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में वो डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. 

आयशा खान की फोटोज वायरल

फोटोज में आयशा मिस्ट्रीमैन को गले लगाते और हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं. आयशा व्हाइट कलर की वन स्ट्रैप ड्रेस में नजर आईं पूरे लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई है. आयशा इस दौरान खुश और एक्साइटेड नजर आईं.

फोटोज के कैप्शन में आयशा ने लिखा- एक सपना. इसके आगे उन्होंने जूलरी ब्रांड को टैग किया है. आयशा की फोटोज देखकर उनकी सगाई का अंदाजा हो रहा है. हालांकि, पोस्ट के कैप्शन से ये एक जूलरी ब्रांड का एड लग रहा है. खैर, सगाई को लेकर आयशा ने अभी तक कुछ कंफर्मेशन नहीं दी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि क्या आयशा ने सगाई कर ली है. कुछ फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: ‘बंटवारा 1947’ ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, ‘गदर’ भी रह गई पीछे

बिग बॉस में हुआ था खूब ड्रामा

बता दें कि आयशा खान को बिग बॉस 17 में देखा गया था. इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. आयशा मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. शो में भी आयशा ने जब एंट्री ली थी तो उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर कई आरोप लगाए थे. शो में आयशा ने बताया था कि मुनव्वर ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट किया था. वो उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेना चाहते थे. इसके बाद दोनों के बीच में बॉन्ड बना और दोनों रिलेशनशिप में आए.

हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब मुनव्वर ने बिग बॉस 17 में जब नाजिला के बारे में बातें की. दरअसल, शो में मुनव्वर ने नाजिला संग रिश्ते का जिक्र किया. लेकिन जब आयशा शो में आई तो उन्होंने मुनव्वर पर चीटिंग के आरोप लगाए और कहा कि मुनव्वर ने उनसे कहा था कि उनका और नाजिला का ब्रेकअप हो गया है और शो में वो नाजिला के बारे में बातें कर रहे हैं. इसके बाद शो में जमकर ड्रामा हुआ था. आयशा ने कहा था मुनव्वर टू-टाइमिंग कर रहे थे. मुनव्वर ने भी आयशा से माफी मांगी थी. हालांकि, इसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया. मई 2024 में मुनव्वर ने महजबीन संग शादी कर ली और अब दोनों एक बेटी के पेरेंट भी हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

अब आयशा अपने एक्टिंग और डांसिंग करियर पर फोकस कर रही हैं. आयशा को ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘धुंरधर’ के गाने में देखा गया था. फिल्म में आइटम नंबर ‘शरारत’ में उन्होंने डांस किया था. इसमें एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा भी नजर आई थीं. उनके डांस को काफी पसंद किया गया.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top