दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित


दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी- स्वच्छता अभियान 2026’ की शुरुआत की है. यह शहरव्यापी स्वच्छता अभियान राजधानी में 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय से इस अभियान को शुरू किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत न केवल सार्वजनिक स्थलों की बल्कि, स्कूलों, सरकारी अस्पतालों, शौचालयों की सफाई भी सुनिश्चि की जाएगी. 

इस अभियान को शुरू करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री  आशीष सूद, एमसीडी मेयर प्रवेश वाही, विधायक अभय वर्मा के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल हुए. सीएम ने आमजन और अन्य सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वो सभी इसमें हिस्सा लें और ‘माय सिटी माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के फील के साथ काम करें. 

कूड़ा दिखाई दे तो करें तीन लोगों को टैग

इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए दिल्ली की सीएम ने कहा कि वो एक रील शेयर करेंगे जिसमें वो दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से कहेंगी की कि वो कहीं भी कूड़ा दिखाई देने पर तीन लोगों को टैग करें. एक दिल्ली की सीएम को, दूसरा अपने इलाके के विधायक को और तीसरा अपने पार्षद को. सीएम ने कहा, “देश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने झाड़ू उठाई. ये बताया कि सफाई जो है वो केवल सरकार का और सरकारी कर्मचारियों का काम नहीं है. ये हर व्यक्ति की, हर नागरिक की जिम्मेदारी है.”

कूड़े से आजादी के लिए 4Cs जरूरी

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जहां कूड़ा पैदा होता है वहीं पर सेग्रीगेशन हो. जहां कूड़ा इकट्ठा हो रहा है वहीं से ही सही तरीके कलेक्शन होना बहुत जरूरी है. जहां कूड़ा पहुंचे वहां साइंटिफिकली उसका डिस्पोजल हो. जहां गंदगी दिखाई दे, वहां तुरंत एक्शन होना चाहिए.

सीएम ने कूड़े से आजादी अभियान के लिए 4Cs को महत्वपूर्ण बताया है, जिसमें कलेक्शन, क्लीनिंग, कन्वर्जन और सर्कुलर इकोनॉमी शामिल है. इसके जरिए राजधानी में कूड़े को कनवर्ट कर उसे ग्रीन फ्यूल बनाने का काम किया जाएगा.

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

3R सिद्धांत का करें अनुसरण

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने, सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और 3R सिद्धांत- रिड्यूस (कम करना), रियूज (पुनः उपयोग) और रीसायकल (पुनर्चक्रण)  को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा. 

उन्होंने बताया कि अगस्त 23 और 30 को जे.जे कलस्टर का सफाई अभियान शुरू किया जाएगा. ऐसे ही 6 सितंबर और 13 सितंबर जे.जे कलस्टर का सफाई अभियान जारी रखा जाएगा.

इसके अलावा हर रविवार और शनिवार हमारे इलाकों के सार्वजनिक टॉयलेट साफ हो इसका ध्यान रखने की लोगों से अपील की. इस अभियान के तहत 1 से 10 सितंबर तक पार्कों में जितना भी ग्रीन वेस्ट है उसको उठाया जाएगा.

सरकारी अस्पताल और स्कूलों की सफाई पर फोकस

इसके बाद उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को हर इलाकों के सरकारी अस्पतालों के सफाई अभियान का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें लोगों से शामिल होने की अपील की. वहीं, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘मेरा स्कूल सबसे सुंदर’ की प्रतियोगिता को करते हुए अपने यहां के स्कूलों के मेंटेनेंस की ओर ध्यान दिया जाएगा. ‘जीरो वेस्ट कैंपस अभियान’ स्कूलों के लिए शुरू किया जाएगा. 

बेहतर काम करने वालों को इनाम

उन्होंने यह भी घोषणा की कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले वार्डों को उनके शानदार प्रयासों के लिए ₹1 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा, और दिल्ली के हर निवासी से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘माय सिटी माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के फील के साथ हम काम करेंगे तो हम कूड़े से आजादी अभियान को जरूर सफल बना सकेंगे. 

‘असामाजिक तत्व शामिल थे’, CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर पुलिस का SC में हलफनामा

 





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top