CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी


केरल में CMRL केस को लेकर ED ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की कोच्चि जोन की टीम ने कोझिकोड में करीब 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई 27 मई 2026 को CMRL ग्रुप के खिलाफ हुई छापेमारी के बाद सामने आए नए सबूतों के आधार पर की जा रही है. इस कार्रवाई के दौरान CMRL से जुड़े पैसों के लेन-देन और मनी ट्रेल से जुड़े कुछ नए सबूत मिले थे.

वीणा से जुड़ी कंपनी पर आरोप
ईडी के मुताबिक, इन पैसों का एक हिस्सा पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन की बेटी वीणा से जुड़ी कंपनी तक पहुंचने का आरोप है. अब इस मनी ट्रेल में शामिल दूसरे लोगों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है. ED के मुताबिक CMRL ने वीणा की कंपनी Exalogic Solutions को IT Consultancy के नाम पर करीब 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. जांच में इन भुगतानों को लेकर सवाल उठाए गए है.

ईडी का दावा है कि जांच के दौरान करीब 242 बैंक खातों में 18.36 करोड़ रुपये की रकम फ्रीज की गई है. तलाशी में दस्तावेज, बैंक खातों, निवेश और डिजिटल सबूत भी मिले है जिनकी जांच जारी है. इससे पहले 26 मई 2026 को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज करते हुए ईडी की PMLA जांच को वैध माना था.

मई में तिरुवनंतपुरम में तलाशी के बाद ईडी की टीम पर हमला भी हुआ था. ईडी के मुताबिक, भीड़ ने टीम की तीन गाड़ियों पर ईंट और लोहे की रॉड से हमला किया. जिसमें एक ड्राइवर की आंख में चोट लगी. इस मामले में  पुलिस में FIR दर्ज कराई है. ईडी अब CMRL से कथित तौर पर पैसे पाने वाले दूसरे लोगों की भी जांच कर रही है और मनी ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

आपको बता दे कि CMRL केरल की एक मिनरल और केमिकल कंपनी है, जो Synthetic Rutile बनाती है. फिलहाल ये कंपनी कथित फर्जी खर्चों, पैसों के लेन-देन और Exalogic Solutions को किए गए भुगतान की वजह से मनी लॉन्ड्रिंग जांच के केंद्र में है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, ‘अधूरी वीडियो दिखाकर…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top