मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट


बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इस समय मलेरिया से जूझ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है. एक्टर ने रिकवरी के दौरान की एक तस्वीर शेयर की और बताया कि इस बीमारी का उनके शरीर पर कितना असर पड़ा है.

2.5 किलो कम हुआ एक्टर का वजन 
पुलकित सम्राट ने हाल ही में  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  एक फोटो शेयर की है. अपनी अनुशासित फिटनेस रूटीन और दमदार फिजीक के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित ने बताया कि मलेरिया ने उनके शरीर पर काफी असर डाला है, जिसके चलते न सिर्फ उनका 2.5 किलो वजन कम हो गया है, बल्कि काफी हद तक ताकत भी चली गई है. हालांकि इस झटके के बावजूद एक्टर काफी पॉजिटिव हैं और अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करने के लिए पूरी तरह दृढ़ हैं.

ये भी पढ़ेंः पंकज त्रिपाठी से दिव्येंदु शर्मा तक, कितनी पढ़ी लिखी है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट?

मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट

अपनी रिकवरी का अपडेट शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा है, ‘मलेरिया ने मेरी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा असर डाला है. 2.5 किलो वजन कम हो गया है और काफी ताकत भी चली गई है. लेकिन मैं इस शरीर को जानता हूं. हमने इसे पहले भी बनाया है. हम इसे फिर से बनाएंगे.’

एक्टर के इस ईमानदार हेल्थ अपडेट के बाद फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे पुलकित अब अपनी ताकत दोबारा हासिल करने और अपनी फिटनेस रूटीन में लौटने पर ध्यान दे रहे हैं.

पुलकित सम्राट का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को आखिरी बार सीरीज ग्लोरी में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी लीड रोल में नजर आए थे. सीरीज को दोनों ने काफी पसंद किया था. इससे पहले उन्हें फिल्म ‘राहु -केतु’  में देखा गया था.

ये भी पढ़ेंः फिल्मों के बाद राजनीति में कदम रखेंगे सुपरस्टार यश? ‘टॉक्सिक’ स्टार ने दिया जवाब



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top