सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश


सोनीपत के खरखोदा में स्थित दिल्ली मार्ग पर सैर के लिए निकले पशु आहार विक्रेता पर रंजिश के चलते कार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने कार से दुकानदार को टक्कर मारी और इसके बाद दोबारा कार मोड़कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया. इससे पहले आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी.

वहीं ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल को पहले खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आशीष निवासी प्रताप कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार सोनीपत म खरखोदा रोड पर स्थित दिल्ली रोड सब्जी मंडी के पास रहने वाले बाबूलाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह पशु आहार की दुकान चलाते हैं. उन्होंने अपनी एक दुकान खरखौदा निवासी अश्वनी को किराये पर दे रखी है. अश्वनी और उसका साथी हेमंत प्रताप कॉलोनी में प्रॉपर्टी का काम करते हैं. बाबूलाल के अनुसार 13 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे हेमंत ने बताया कि उनका अपने साथियों से मनमुटाव हो गया है.इसी दौरान हेमंत का भाई आशीष दुकान पर पहुंचा और बाबूलाल से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई का प्रयास किया.

ये भी पढ़ें: हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

जान से मारने की दी थी धमकी

हेमंत ने स्पष्ट किया कि उनका विवाद बाबूलाल से नहीं है और आशीष को वहां से ले गया. आरोप है कि जाते समय आशीष ने बाबूलाल को जान से मारने और देख लेने की धमकी दी. बाबूलाल का आरोप है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दिल्ली बाईपास की ओर सैर के लिए निकले थे. दिल्ली रोड पर सामने से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर से वह सड़क किनारे जा गिरे.

गाड़ी से कुचलने का प्रयास

आरोप है कि चालक ने कार मोड़कर दोबारा उनकी तरफ आकर टक्कर मारी और तीसरी बार भी उन्हें कुचलने का प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो चालक कार लेकर भाग गया. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. घायल ने कार चालक की पहचान आशीष के रूप में की और पुलिस से कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की. 

अस्पताल में किया गया भर्ती

घायल को खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. वहां उनका उपचार चल रहा है. एमएलआर में उन्हें पांच गुम चोट लगी है. बताया जा रहा है कि पैर के टखने के पास फ्रैक्चर हुआ है.

ये भी पढ़ें: सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top