‘दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या’, मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (16 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है. उन्होंने अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाया था, इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. पीएम इसके बाद बाद लालकिले के लिए निकले थे.

प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में वे अपने आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों के साथ नजर आए. उन्हें 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर रखी देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और प्यार से सहलाते हुए देखा गया. फिर अपने हाथों से मोरों को दाने खिलाए.

उन्होंने बताया कि गायों और मोरों को शायद यह एहसास हो गया था कि वे लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जल्दी निकलेंगे. इसलिए, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले ही वे उनसे मिलने आ गए.

दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या – पीएम मोदी

पीएम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या है. कल सुबह (15 अगस्त को), उन्हें किसी तरह एहसास हो गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए. हमेशा की तरह यह खास रहा.’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री को उनके आवास के लॉन में सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान अक्सर मोरों के साथ देखा जाता रहा है. प्रधानमंत्री अपने सरकारी आवास पर दुर्लभ, देसी और छोटे आकार की गायों को भी रखते हैं. इन मुलाकातों ने पहले भी लोगों का काफी ध्यान खींचा है और अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं.

पीएम आवास पर किस राज्य की हैं गायें

पीएम मोदी के साथ इन मुलाकातों में जिस नस्ल का जिक्र हुआ है, उनमें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की छोटे आकार की गायें शामिल हैं. इस नस्ल को दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में से एक माना जाता है. इन गायों की ऊंचाई सिर्फ 70 से 90 सेंटीमीटर के आसपास होती है.

यह भी पढ़ें : ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top