PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, ‘जिस देश में 84 करोड़ लोग…’


आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने के दावे को झूठा जुमला करार दिया. उन्होंने देश के किसानों की समस्या, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र को घेरा.

‘विकसित भारत’ सिर्फ एक झूठा जुमला

AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आगे कहा, “विकसित भारत सिर्फ एक झूठा जुमला है. कल (15 अगस्त) प्रधानमंत्री ने लाल किले से झूठे जुमलों की झड़ी लगा दी.” 

84 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर जिंदा हैं- संजय सिंह

उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा, ”जिस देश में 84 करोड़ लोग महीने के 5 किलो राशन पर जिंदा हैं, जहाँ किसानों को उनकी फ़सल का सही दाम नहीं मिलता, जहाँ बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने से 10 करोड़ से ज़्यादा युवा प्रभावित होते हैं, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा का अभाव है और जहाँ 1 लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. फिर भी, आप दावा करते हैं कि आप ‘विकसित भारत’ बनाएंगे? 

जंतर-मंतर आंदोलन से जेन अल्फा भी जाग गया- संजय सिंह

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खाली दिन रात जुमला और झूठ बोलते हैं. आप सांसद ने ये भी सवाल उठाया, ”इन 12 सालों में आपने असल में भारत को क्या दिया है? गोलियां दी हैं, आंसू गैस के गोले दिए हैं. नौजवानों को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा है. जंतर-मंतर के आंदोलन का एक बड़ा फायदा ये हुआ कि जेन अल्फा भी जाग गया, सभी सड़कों पर उतर गए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (15 अगस्त) को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण में युवाओं और 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्रित रखा. उन्होंने बार-बार ‘विकसित भारत 2047’ को दोहराया. पीएम कहा कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना ही हमारा लक्ष्य है.

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top