सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान का आरोप


कर्नाटक के मंगलुरु के उर्वा पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के दौरान उनके हाव-भाव को लेकर हुए कथित विवाद के बाद दर्ज कराई गई है.

BJP नेता विकास पुत्तूर ने कहा, “पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतें देखी हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा से ‘वंदे मातरम’ की विरोधी रही है. कल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान, जब ‘वंदे मातरम’ बजाया जा रहा था तो सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में बाधा डाली. हमने और देश ने देखा कि वह बाधा डाल रही थीं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘वंदे मातरम’ रोकने के लिए कह रही थीं.”

क्या बोले BJP नेता विकास पुत्तूर 
उन्होंने आगे कहा कि यह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है. आज ‘वंदे मातरम’ हमारे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर है. जो कोई भी इसका अपमान करता है चाहे उसका पद या ताकत कुछ भी हो, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और FIR दर्ज कराने के लिए उरवा पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत की है. 

कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करूंगा- बीजेपी नेता 
बीजेपी नेता पुत्तूर ने कहा कि अगर राज्य की कांग्रेस सरकार और पुलिस इसमें नाकाम रहती है, तो मैं कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करूंगा और मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रीय सम्मान का अपमान हुआ है, तो मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पुलिस से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मामले में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप न हो. फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है.

क्या है मामला
बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था. आरोप है कि इस दौरान मंच पर उपस्थित कांग्रेस के दिग्गज नेता आपस में बातचीत करते और राष्ट्रगीत के पूर्ण रूप से गाए जाने पर असहज दिख रहे थे. बीजेपी ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताया है. 

ये भी पढ़ें

‘शर्म बची है तो माफी मांग लें’, वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top