पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान


Petrol-Diesel and ATF Windfall Tax Reduced: स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए और डीजल पर 1.50 रुपए विंडफॉल टैक्स घटा दिया है. इतना ही नहीं एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटाया गया है.

सरकार के आदेश के मुताबिक, डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 25.5 रुपए से घटाकर अब 24 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, वहीं, पेट्रोल पर ड्यूटी साढ़े तीन से घटाकर जीरो कर दी है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर टैक्स की बात करें तो पहले यह 22 रुपए प्रति लीटर था, जिसे अब 19.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. यानी एटीएफ में ढाई रुपए की कटौती की गई है. 

यह भी पढ़ें- RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

इसी साल मार्च में ईरान और अमेरिका वॉर के बाद कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट के दौरान सरकार ने फिर से विंडफॉल टैक्स लागू कर दिया था. सरकार ने सबसे पहले साल 2022 के जुलाई महीने में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से होने वाले असाधारण मुनाफे पर विंडफॉल टैक्स लगाया था और दो साल बाद इसे हटा दिया था. 

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और दुनिया भर में क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

गौरतलब है कि भारत सरकार अभी क्रूड ऑयल और पेट्रोलियम उत्पादों के इंटरनेशनल रेट के आधार पर हर दो हफ्ते में एक्सपोर्ट लेवी की समीक्षा करता है, ताकि शुल्क को इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन में होने वाले बदलावों के हिसाब से समायोजित किया जा सके.

क्या पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ेगा असर?

याद रहे कि विंडफॉल टैक्स घटने या बढ़ने से आपकी गाड़ी में डलने वाले पेट्रोल और डीजल के दामों पर सीधा कोई असर नहीं पड़ता है. विंडफॉल टैक्स केवल तेल निकालने वाली और विदेश में तेल बेचने वाली बड़ी कंपनियों, जैसे ओएनजीसी या रिलायंस के अतिरिक्त मुनाफे पर लगता है. इसलिए इसके घटने से आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होता.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top