विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?


Petrol- Diesel Price Today 15 August 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर शनिवार को नया अपडेट आया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल समेत पेट्रोलियम के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जबकि डीजल पर लगने वाला शुल्क भी घटाया गया है. ये नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या विंडफॉल टैक्स घटने के बाद आज पेट्रोल और डीजल भी सस्ता हो गया है? तो इसका सीधा जवाब है नहीं. 

कितना घटा विंडफॉल टैक्स?
सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के एक्सपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में बदलाव किया है. पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी 3.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर जीरो कर दी गई है. वहीं डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाला शुल्क 25.5 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. एटीएफ पर भी एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. 

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान

क्या मिलेगा सीधा फायदा?
विंडफॉल टैक्स में कटौती को देखकर लग सकता है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो जाएंगे. लेकिन विंडफॉल टैक्स और घरेलू रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक ही चीज नहीं हैं. विंडफॉल टैक्स खासतौर से पेट्रोलियम के एक्सपोर्ट पर लगाया जाने वाला फीस है. 

आज कितने का है पेट्रोल-डीजल?
15 अगस्त की के दिन भी रेट तो बदला है नहीं. आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान

कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमत कई चीजों पर डिपेंड करती है. इनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, रिफाइनिंग लागत और केंद्र और राज्य के टैक्स शामिल हैं. इसलिए केवल विंडफॉल टैक्स घटने से पेट्रोल-डीजल की कीमत में तुरंत कटौती जरूरी नहीं है. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top