सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर


15 अगस्त 2026 के दिन भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी इस गौरवशाली दिन पर अलग-अलग तरीकों से गर्व जताया. क्रिकेट  के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास पोस्ट किया है.

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपनी तिरंगा लहराते तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

बता दें कि सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन का मानद रैंक प्रदान किया था. सचिन कभी भी देश के प्रति प्रेम और सेवाभाव दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं. सचिन ने सालों पहले क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि वो अब भी मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े हैं.

अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने भी दी बधाई

भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी पूरे भारतवर्ष को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजीं. दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले से लेकर मिताली राज, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी इस गौरवपूर्ण दिन को याद करते हुए सभी भारतीयों को शुभकामनाएं भेजीं.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से पूरे देश को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी पाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि कैसे देशभर में 5 से 15 साल के खिलाड़ियों की खोज जारी है और उन्हें नए मुकाम पर पहुंचने के अवसर प्रदान करने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पाने में भारत सफल रहा है.

अपडेट





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top