पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy


Parle Agro FDA Raid: फ्रूटी और एप्पी फिज जैसे लोकप्रिय ड्रिंक बनाने वाली कंपनी पार्ले ॲग्रो के मुंबई वाले वेयरहाउस पर महाराष्ट्र एफडीए ने बड़ी कार्रवाई की है. एफडीए की छापेमारी के दौरान यहां काफी ज्यादा एक्सपायर्ड खाने के सामान का स्टॉक मिला है. इसके बाद अधिकारियों ने करीब 99,970 का एक्सपायर्ड स्टॉक जब्त किया और वेयरहाउस का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.

ये कार्रवाई मुंबई में एफडीए की ओर से चलाए जा रहे फूड सेफ्टी अभियान के बीच हुई है. अधिकारियों ने इस वेयरहाउस को सील कर दिया है और वहां से सामान बाहर ले जाने या बेचने पर रोक भी लगा दी गई है. 

वेयरहाउस में क्या-क्या मिला?

महाराष्ट्र एफडीए की टीम ने मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित पार्ले ॲग्रो के वेलोसिटी एक्सप्रेस वेयरहाउस पर छापेमारी की थी. ये वेयरहाउस एलयू गडकरी मार्ग के प्रयाग नगर, वाशी नाका इलाके में स्थित है. जांच के दौरान अधिकारियों को फ्रूटी, एप्पी फिज और कैंडी जूस के काफी सारे एक्सपायर्ड बैच मिले. अब इन सामानों की बिक्री और उन्हें दूसरी जगह ले जाने पर रोक लगा दी गई. जब्त किए गए स्टॉक की टोटल कीमत ही करीब 99,970 रुपए बताई गई है.

भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया

कितने घंटे चली कार्यवाई?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफडीए की कार्रवाई 13 अगस्त की शाम करीब 6 बजे शुरू हुई और अगले दिन 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे तक चली थी. इस ऑपरेशन में FDA के आठ अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने एक्सपायर्ड स्टॉक को जब्त करने के साथ वेयरहाउस को सील कर दिया. इसके अलावा उत्पादों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को भी कब्जे में लिया गया.

लाइसेंस क्यों हुआ सस्पेंड?

FDA ने कार्रवाई के बाद वेयरहाउस का फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों ने कहा है कि आगे के आदेश तक इस परिसर से किसी भी खाने का सामान या पीने के सामान की बिक्री या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी. ये कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री या सप्लाई को लेकर बरती जा रही सख्ती के तहत की गई है.

विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?

क्या लोगों ने पी है एक्सपायर्ड फ्रूटी?

रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि जब्त किया गया एक्सपायर्ड स्टॉक बाजार में बिक्री के लिए पहुंच चुका था या किसी ग्राहक ने इसे खरीदा था. FDA ने फिलहाल बस स्टॉक को बिक्री और ट्रांसपोर्ट से रोक दिया है. इसलिए इस घटना को लेकर ग्राहकों के बीच किसी तरह की अफवाह पर भरोसा करने के बजाय अपडेट का इंतजार करना चाहिए. 

लगातार चल रही है कार्रवाई

पार्ले ॲग्रो के वेयरहाउस पर ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र FDA मुंबई में फूड सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर लगातार निरीक्षण कर रहा है. इससे पहले 12 अगस्त को डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए थे. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top