‘उन्हें लगता है वो सुंदर नहीं’, फराह की बेटियां अपीरियंस को लेकर हैं इंसिक्योर


फिल्ममेकर फराह खान तीन बच्चों की मां हैं. उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है. फराह खान अक्सर अपने बच्चों की बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फराह ने अपने बच्चों के नाम दीवा, आन्या और Czar रखें हैं. हाल ही में यूट्यूब ब्लॉग में फराह ने बताया कि उनकी बेटियां अपनी अपीरियंस को लेकर काफी इंसिक्योर हैं. 

फराह खान ने बेटियों को लेकर की बात

फराह खान के लेटेस्ट ब्लॉग में लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी के साथ था. वीडियो में फराह खान आकांक्षा से उनकी जर्नी के बारे में पूछती हैं. तो इस पर आकांक्षा कहती हैं वो पहले कॉन्फिडेंट नहीं थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं तो मुझे सबसे बुरी लगती थी दुनिया में.’ इसके बाद आकांक्षा अपने पुराने टीनएज के फोटोज फराह को दिखाती हैं. आकांक्षा ने कहा कि वो टीनएज में बहुत इंसिक्योर थीं. इस पर फराह कहती हैं, ‘प्लीज मेरी बेटियों से मिलिए फिर. उनको भी लगता है कि वो सुंदर नहीं हैं.’ तो आकांक्षा ने कहा कि वो उनसे मिली हैं और वो बहुत क्यूट हैं.

ये भी पढ़ें- बहन अमीषा पटेल संग कैसा है अश्मित का रिश्ता? बोले- आखिरी सांस तक रक्षा करूंगा

आकांक्षा ने आगे कहा कि अब बिना मेकअप के भी वो बहुत कॉन्फिडेंट हो गई हैं. तो फराह ने कहा कि वो लॉकअप में बिना मेकअप के भी सुंदर लगती थीं. 

बता दें कि फराह खान ने मई में मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की थी. फराह ने बताया था कि उनके बच्चे ग्रेजुएट हो गए थे और इसके बाद वो यूनिवर्सिटी की पढ़ाई शुरू करेंगे.

ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट

बता दें कि फराह खान ने 9 दिसंबर 2004 को शिरिष कुंदर संग शादी की थी. फराह खान ने 2008 में आईवीएफ के जरिए ट्रिपलेट्स को जन्म दिया था. फराह खान अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वो यूट्यूब पर वीडियो वीडियोज बनाती हैं. फराह खान सेलेब्स के घर जाती हैं और वीडियोज बनाती हैं. वहीं उनके घर पर भी सेलेब्स आते हैं. फराह सभी को अच्छा खाना बनाकर खिलाती हैं. 

फराह ने इन फिल्मों में की कोरियोग्राफी

बता दें कि फराह खान ने एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया. फराह ने ‘जो जीता वो ही सिकंदर’, ‘अंगार’, ‘वक्त हमारा है’, ‘टक्कर’, ‘बरसात’, ‘हम दोनों’, ‘विरासत’, ‘बॉर्डर’, ‘कीमत’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘दिल से’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मस्त’, ‘बादशाह’, ‘मेला’, ‘अशोका’, ‘कल हो ना हो’, ‘इश्क विश्क री-बाउंड’, ‘दिल बेचारा’, ‘हाउसफुल 4’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘धड़क’, ‘रंगून’, ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की.

फराह खान ने ये फिल्में की डायरेक्ट

बता दें कि फराह खान ने फिल्म ‘टोस्टर’, ‘खिचड़ी 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘देवी’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘ओम शांति ओम’, ‘कल हो ना हो’, ‘जोकर’ जैसी फिल्मों में एक्टर के तौर पर भी काम किया. इसके अलावा फराह ने ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को डायरेक्ट भी किया. फराह खान की ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था. दोनों फिल्मों में शाहरुख खान लीड रोल में थे.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top