बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत


हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 एरिया में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल की दीवार गिरने से दो लोग उसके नीचे दब गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना आज दोपहर बारिश के दौरान हुई. जब दो लोग स्कूल की दीवार के साथ बैठे थे, उसी वक्त स्कूल की दीवार भर भरा कर उनके ऊपर गिर गई.

दीवार के नीचे दबने से दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी सूचना तुरंत गुरुग्राम पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को दीवार के नीचे से निकाला और उनको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

क्या था पूरा घटनाक्रम ?

जानकारी के मुताबिक,  डीएलएफ फेस दो के बसंत वैली स्कूल में रिनोवेशन का काम चल रहा था. इसी दौरान स्कूल की दीवार के साथ बैठे दो लोग उसके नीचे दब गए दोनों लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है. मृतकों के परिजनो के आने के बाद उनके बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

स्कूल निर्माण की भी होगी जांच 

वहीं यह भी पता लगाया जाएगा कि स्कूल की दीवार निर्माण किस प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह दिवार गिरने से साफ है कि निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी. अभी तक किसी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज नहीं हुआ है. लेकिन माना जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ होगी. अगर कमियाँ मिलीं तो प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top