दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग


दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक इलाकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने सरकार के सामने कई अहम मुद्दे उठाए हैं. शुक्रवार (7 अगस्त) को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के व्यापारी सम्मेलन में 400 से ज्यादा व्यापारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि जुटे. इस दौरान पार्किंग, अतिक्रमण, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी रोजमर्रा की दिक्कतों के साथ कारोबार से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

100 जगहों पर नई पार्किंग बनाने का ऐलान

सम्मेलन में पार्किंग की समस्या सबसे प्रमुख मुद्दों में रही. मेयर प्रवेश वाही ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि राजधानी में जल्द ही 100 नए स्थानों पर पार्किंग विकसित की जाएंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्किंग की समस्या के साथ ही पार्किंग माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, सदर बाजार, कमला नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस और पहाड़गंज सहित दिल्ली के कई प्रमुख बाजारों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं. व्यापारियों का कहना था कि फुटपाथों पर अतिक्रमण और अवैध रेहड़ी-पटरी के कारण बाजारों में आवाजाही प्रभावित होती है. इसके साथ ही पार्किंग की कमी भी व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट

सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा भी उठा

व्यापारिक संगठनों ने बाजारों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सुधारने की मांग की. सीवर व्यवस्था, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं को भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया गया. व्यापारियों ने कहा कि बाजारों के सुचारु संचालन के लिए इन सुविधाओं पर लगातार ध्यान देने की जरूरत है.

ट्रेड एंड इंडस्ट्री डिवेलपमेंट बोर्ड बनाने की मांग

CTI ने दिल्ली में ट्रेड एंड इंडस्ट्री डिवेलपमेंट बोर्ड के गठन की मांग रखी. संगठन का कहना है कि सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक ऐसा संस्थागत मंच जरूरी है, जहां कारोबार से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से चर्चा और समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ सके. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने भी व्यापार और उद्योग से जुड़े मामलों में सरकार तथा कारोबारी संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने की जरूरत बताई. व्यापारियों ने दिल्ली के मास्टर प्लान को भी जल्द अधिसूचित करने की मांग की.

औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने नई फैक्ट्री स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की. बृजेश गोयल समेत उद्योगपतियों ने कहा कि अलग-अलग विभागों की अनुमति के लिए कारोबारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाना चाहिए.

व्यापारियों को बिजनेस एक्सिलेंस अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

व्यापारी सम्मेलन में मेयर प्रवेश वाही के अलावा दिल्ली क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली, बिजनेस एक्सपर्ट भारती तनेजा और जय मदान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में दिल्ली के व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव साझा किए.

सम्मेलन के दौरान कारोबार और व्यापार क्षेत्र में योगदान देने वाले कई व्यापारी नेताओं को बिजनेस एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में अर्जुन कुमार, धीरज धर गुप्ता, विनय नारंग, सुरेश अग्रवाल, हुकुम नाकरा, राहुल अग्रवाला, श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री भगवान बंसल, सुशील गोयल और चंद्र भूषण गुप्ता समेत अन्य व्यापारी नेता शामिल रहे.

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील… दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top