समाज की सेवा का संकल्प लेकर काम कर रही है देश और हरियाणा की सरकार : राज्य मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को भैंसरावली गांव में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने गांव के बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर विकास कार्य जनता को समर्पित किए। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज देश और हरियाणा की सरकार समाज की सेवा का संकल्प लेकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछली सरकारों की विकास संबंधी कमियों को दूर करते हुए नई सड़कों और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है और यही कारण है कि आज देशभर में सड़क नेटवर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।

पहले जहां 10 घंटे का सफर तय करना पड़ता था, वहीं अब वही दूरी दो से तीन घंटे में पूरी हो रही है। इससे देश के विकास को नई गति मिली है और आम लोगों का जीवन आसान हुआ है। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

जिससे क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के भाई और बेटे हैं तथा पहले की तरह हमेशा उनकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। समारोह के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 48 लाख रुपये की लागत से गांव के बारातघर में टीन शेड, बाउंड्री वॉल, छत निर्माण, मंदिर के परिक्रमा मार्ग सहित अन्य विकास कार्य पूरे किए गए हैं।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top