17 जुलाई को नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे: डा. अर्चना गुप्ता

नई दिल्ली/ चंडीगढ़, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद में होने वाली रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जींद स्थित चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जींद की ऐतिहासिक और पावन धरा पर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही वे हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर भारत में कुल तीन मुख्य कार्यक्रम हैं, जिनमें से सबसे पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे जींद में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जींद के रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बड़े प्रोजेक्टों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ और पंजाब के कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे। प्रेसवार्ता में मंत्री कृष्ण बेदी, कृष्ण मिड्डा, रैली सयोंजक संजय भाटिया, देवेंद्र अत्री, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल्ल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए यह हाइड्रोजन ट्रेन मील का पत्थर साबित होगी। इससे 0 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन होगा, क्योंकि यह ट्रेन चलते समय धुएं की जगह सिर्फ भाप छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के लिए ना कोयले की जरूरत है और न ही बिजली के तारों की। डा. गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में जहां बिजली की लाइन बिछाना मुश्किल है वहां हाइड्रोजन ट्रेन ही कामयाब होगी।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी एक्सप्रेस-वे, दो नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इन कॉलेजों के ऑडिटोरियम से स्थानीय मंत्री और जनता ऑनलाइन जुड़ेंगे। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर एक विशाल एकड़ भूमि में बनने वाले ऐतिहासिक भव्य सिख म्यूजियम का शिलान्यास किया जाएगा। डा. अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी लोकार्पण करेंगे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top