फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। एनआईटी एक नंबर डी-ब्लॉक स्थित दुकान नंबर-11 में एशियन फुटवियर्स की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने केक काटकर प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई दी। इस दौरान व्यापारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उनका फूलों के गुलदस्ते और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि एनआईटी का एक नंबर बाजार जिले के सबसे पुराने और प्रमुख बाजारों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार के व्यापारी वर्षों से ग्राहकों का विश्वास बनाए हुए हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने एशियन फुटवियर्स के संचालकों को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही किसी भी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी होता है। बेहतर गुणवत्ता और अच्छी सेवा के दम पर ही संस्थान आगे बढ़ते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन फुटवियर्स भविष्य में भी ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
डॉ. भाटिया ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक व्यापारी को अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए, ताकि आगजनी जैसी किसी भी आकस्मिक घटना के समय तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।
कार्यक्रम में एशियन फुटवियर्स के स्टोर मैनेजर अरुण गुप्ता, एरिया मैनेजर सत्या नारायण सिंह, योगेंद्र कुमार, स्टाफ सदस्य अंकित, नितिन, रिंकल भाटिया, भरत कपूर, प्रेम बब्बर, सोनू पंडित, सचिन भाटिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।