फरीदाबाद: घटिया सड़क निर्माण पर गिरी गाज, 2 एससडीओ और जई को नोटिस

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की कड़ी फटकार के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने दो सड़क परियोजनाओं में अनियमितताएं पाए जाने पर दो SDO और एक JE को नोटिस थमा दिए हैं। एक सड़क को तोड़कर ठेकेदार के खर्च पर दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
समिति की बैठक में पृथला विधायक रघुवीर तेवतिया ने मुजेड़ी-नवादा सड़क की शिकायत करते हुए बताया कि हाल ही में बनाई गई सड़क पहले से ही उखड़ने लगी है। इसके बाद विधायक धनेश अदलखा ने भी खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। इन शिकायतों पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर आगबबूला हो गए और साफ कहा कि जनता के पैसों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निगम से पिछले तीन वर्षों में बनाई गई सभी सड़कों का रिकॉर्ड भी तलब कर लिया।

मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने मिली खामियां
बड़खल विधानसभा क्षेत्र में मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने हाल ही में बनाई गई RMC सड़क की जांच में गंभीर खामियां सामने आई हैं। सड़क की सतह ऊबड़-खाबड़ है, जो दुर्घटनाओं को दावत दे सकती है। फिनिशिंग भी घटिया पाई गई। एससडीओ प्रेम को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।

एनएचपीसी चौक से बाइपास वाली सड़क तोड़ी गई
एनएचपीसी चौक से बाइपास तक की सड़क जो महज 10 दिन पहले बनी थी इस को दोबारा तोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर विवेक गिल और कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने निरीक्षण के दौरान घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि की। एससडीओ और जेई को नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एससडीओ संजय बंसल को बुधवार को ही निलंबित किया जा चुका था।

चीफ इंजीनियर की चेतावनी
“सड़कों की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। गुणवत्ता जांच समिति को रोजाना सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार अपने खर्च पर सड़क दोबारा बनाएगा और जुर्माना भी भरेगा।”
विवेक गिल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम फरीदाबाद

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top