फरीदाबाद का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं परिणाम गिरा, प्रदेश में 21वें स्थान पर पहुंचा जिला

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष फरीदाबाद जिले का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में कमजोर रहा है। जिले के परीक्षा परिणाम में 6.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष फरीदाबाद प्रदेशभर में 19वें स्थान पर था, लेकिन इस बार खराब प्रदर्शन के चलते जिला 21वें स्थान पर खिसक गया है। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 85.05 प्रतिशत रहा।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले से कुल 21,648 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 18,412 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं विषयवार टॉपर सूची में फरीदाबाद के छात्रों की उल्लेखनीय मौजूदगी नहीं रही। गोवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिकोना पार्क के कला अध्यापक देवेंद्र कुमार ने परिणामों में गिरावट के पीछे शिक्षकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक कार्यों को बड़ा कारण बताया।

उनका कहना है कि स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी पढ़ाई से अधिक अन्य सरकारी कार्यों में लगाई जाती है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परीक्षाओं से ठीक पहले शिक्षक SIR कार्य में व्यस्त रहे। इसके अलावा बीएलओ (BLO) की जिम्मेदारियां भी शिक्षकों के पास रहती हैं। अब कई शिक्षक जनगणना कार्य में लगाए गए हैं, जिससे पढ़ाई और कोर्स पूरा करवाने पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

देवेंद्र कुमार के अनुसार स्कूलों में तेजी से अंग्रेजी माध्यम लागू होने का प्रभाव भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर दिखाई दे रहा है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top