रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। गांव मायना में आयोजित बाबा हरिदास ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने ग्रामीणों से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता में 800 मीटर (बॉयज) दौड़ में निंदाना गांव के कर्ण व लड़कियों में मायना की अंतिम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। फौगाट ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाए व नकद इनाम से सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने का सशक्त माध्यम भी हैं।
इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि “सारे गांव खेलों की ओर चलें”, यही समय की मांग है। गांव-गांव खेल संस्कृति को मजबूत कर हम स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘नशे से दूरी, खेल हों जरूरी’ के नारे को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1600 मीटर दौड़ में निंदाना के सुख प्रथम,महेंद्रगढ़ के इरफान द्वितीय,पाकस्मा के हर्षित तृतीय रहे।
लड़कियों की 1200 मीटर रेस में अंतिम मायना, निधि निंदाना व मानवी सुनारिया ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर आयोजकों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश सरकार के खेलों के लिए किए गये प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में दिनेश फौजी, सुमित गौ सेवक, अनार सिंह अहलावत, भोला फौजी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।