[gtranslate]

आधार में ऑनलाइन फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट सेवाएं 14 जून 2023 तक : डीसी नेहा सिंह

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। डीसी नेहा सिंह ने जिला के ऐसे सभी निवासियों को अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने का आह्वान किया है, जिनके आधार को बने 10 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

उन्होंने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार में आगामी 14 जून 2023 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। ऐसे में निवासी खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं।

इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। वहीं आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा। निवासी अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए https://myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। उनके अधिकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा, निवासी को डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा।

यदि विवरण सही है तो आधार नंबर धारक को उसे सत्यापित करना आवश्यक है। उसके बाद अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा। अगले स्क्रीन पर निवासी को पहचान तथा पते का प्रमाण दस्तावेज ड्रॉपडाउन सूची में से चुनकर उनकी प्रतियां अपलोड करनी होगी, ताकि उनके दस्तावेज अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सके। स्वीकार्य PoA तथा PoI दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *