हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप


हरियाणा कांग्रेस में इन दिनों विवाद चल रहा है. दरअसल दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई महिला कांग्रेस की पतंग प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ ये विवाद अब निष्कासन पर पहुंच गया है. हरियाणा महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर दीपिका राव को पद एवं दायित्व से मुक्त कर दिया है.

बता दें कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और उनकी टीम पर प्रतियोगिता के विजेता चुनने में भाई- भतीजावाद का आरोप लगा है. यह आरोप हरियाणा महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर दीपिका राव ने लगाए हैं. दीपिका राव ने वीडियो में अपने इस्तीफा दिया है.

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

दीपिका राव ने दिया इस्तीफा

बता दें कि हरियाणा महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर दीपिका राव ने कहा, “महिला कांग्रेस ने मेरी पतंग मेरी पहचान को मजाक बना कर रख दिया. बेटियों को इतनी दूर से बुलाकर इनाम के नाम पर सिर्फ ज़लील किया गया. उनके पैसे खा गए. सारा दिन धूप में खड़े होकर बेटियां खाली हाथ गई. गलत को गलत कहना सीखो वरना कैसी आजादी.” उन्होंने वीडियो में कहा, “एक तरफ आप बेटियों की उड़ान और पहचान की बात करते हो. पतंग प्रतियोगिता में मेरे 30 बच्चों में से 3 बच्चे सेलेक्ट हुए हैं.”

दीपिका राव ने सोशल मीडिया वीडियो में अपने राष्ट्रीय कोर्डिनेटर के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, “मैं अपने राष्ट्रीय कोर्डिनेटर के पद से इस्तीफा देती हूं. क्योंकि यह गुलामी की जिंदगी न मैंने पहले जी है और न ही मैं आगे जी सकती हूं.”

अलका लांबा पर बोला तीखा हमला

अलका लांबा को लेकर उन्होंने कहा, “मैडम आप राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी. यह देश के किसान की, गरीब की बेटी हैं, पर किसी लालची की बेटी नहीं हैं और किसी पार्टी की नहीं हैं. यह तरीका गलत था कि इंदिरा भवन बुलाकर 5 घंटे बिना पानी की बोतल दिए आपने बेटियों को गर्मी में खड़ा रखा और राहुल गांधी के आने पर अपने महकमे की चार लड़कियां खड़ीं कर दीं जो आपकी रिश्तेदार थीं उन्हें आगे कर के हमारी सारी बेटियों को पीछे कर दिया.”

दीपिका राव ने आगे कहा, “अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो किसी भी बेटी या उसके परिजनों से पूछ लेना मैं न पहले झूठ बोलती थी और न आज पद के लिए झूठ बोलेगी. मैं यह पद उन बेटियों के लिए कुर्बान करती हूं जिनके साथ नाइंसाफी हुई है. उनको दिहाड़ी का मजदूर बनाकर रख दिया. वो तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी.”

दीपिका यादव ने शेयर की प्रतियोगी युवती की वीडियो

दीपिका यादव ने एक लड़की का वीडियो शेयर किया जिसने पतंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. दीपिका ने बताया, “हरियाणा से चुनी गई बेटी काजल पतंग प्रतियोगिता में 15 अगस्त को अपने परिवार के साथ दिल्ली इंदिरा भवन अपना सम्मान लेने पहुंची जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उसकी पेटिंग और उसकी कला का मजाक बना दिया.”

 दीपिका ने पूछा, “बेइज्जती करने के लिए बुलाया था क्या? अगर आपसे अपनी ही दी हुई जुबान नहीं संभलती तो नेशनल लेवल पर ऐसे बोल वचन क्यों देती हो? हरियाणा की बेटी देश की शान है. उस दिन बेटियों को सिवाय बेइज्जत करने के कुछ नहीं किया. 

बता दें कि दीपिका को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने पद एवं दायित्व से मुक्त कर दिया है. कांग्रेस के महिला कोर्डिनेटर के पद को छोड़ने के बाद दीपिका ने विश्व यादव परिषद का दामन थाम लिया है. दीपिका यादव को इसका राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है.

सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top