सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड


ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ा कारनामा कर दिया. स्टार्क ने मकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया ने दो दिनों के अंदर ही पारी और 51 रनों से यह टेस्ट मैच जीत लिया. स्टार्क अब टेस्ट मैच में सबसे कम गेंद में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. 

टेस्ट मैच में सबसे कम गेंद में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन- 91 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1896)
इंग्लैंड के जॉनी ब्रिग्स- 98 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1889)
इंग्लैंड जॉर्ज लोहमन- 103 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 1896)
इंग्लैंड के फ्रैंक वूली- 104 गेंद (बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 1912)
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क- 109 गेंद (बनाम बांग्लादेश, साल 2026)

मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को पछाड़ा, टेस्ट के 10वें सफलतम गेंदबाज बने

36 साल के मिचेल स्टार्क के नाम अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो गए हैं. स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है.

स्टार्क से आगे अब वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श हैं. वॉल्श के नाम 132 टेस्ट में 519 विकेट हैं. देखना होगा कि स्टार्क इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं, या नहीं. डेल स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे. स्टेन अब टेस्ट के सफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं. दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं. वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट में 704 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- 

कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top