सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन


बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पिछले कुछ समय से अपने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं. वो पिछले दो साल से रियल स्टेट में निवेश कर रहे हैं. बीते दो सालों में वो कर्जत, मड आइलैंड और बीकेसी में भी कई बड़े प्रॉपर्टी के सौदे कर चुके हैं. अब डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सिंगर ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक ऑफिस स्पेस खरीदा है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जमीन की कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सोनू निगम ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में 1 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसका कारपेट एरिया 258.33 स्क्वायर फीट है. सोनू निगम ने इसका रजिस्ट्रेशन 6 अगस्त, 2026 को कराया था. सोनू निगम ने इस डील के लिए 6 लाख रुपये स्टांर ड्यूटी दी है. इतना ही नहीं, सिंगर ने 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाए हैं.  

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, ‘कॉकटेल 2’ समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में

इस लिहाज से सोनू निगम की इस नई प्रॉपर्टी की कीमत 1.06 करोड़ रुपये बैठती है. अब अगर कारपेट एरिया के हिसाब से इसकी गणना की जाए तो ये सौदा लगभग 38,710 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर पर बैठता है. 

कर्जत में बेची जमीन, मड आईलैंड में बड़ा निवेश

सोनू निगम पिछले दो सालों से रियल एस्टेट में निवेश को लेकर चर्चा में हैं. साल 2026 में ही उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित मशहूर हिल स्टेशन कर्जत में अपनी जमीनों का कुछ हिस्सा बेचा था. सिंगर ने मई 2026 में कर्जत में 1.067 हेक्टेयर जमीन को बेचा था, जिसकी कीमत 95 लाख रुपये तय की गई थी. हालांकि, इसके पहले सिंगर ने अप्रैल 2026 में उसी इलाके में 1.9 हेक्टेयर से ज्यादा फैली जमीन के टुकड़ों की डील की थी, जिसकी कीमत 1.95 करोड़ तय की गई थई.

इतना ही नहीं, फरवरी 2026 में सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने मुंबई के मड आईलैंड में 1,197 वर्ग मीटर में फैली जमीन का सौदा किया था. बताया गया था कि इस जमीन की कीमत 10 करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी

सोनू निगम ने कराई सर्जरी

बहरहाल, इसके अलावा सोनू निगम बीते दिनों अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करके स्वास्थ्य की जानकारी दी थी. वो अस्पताल में ओटी में बेड पर लेटे हुए थे और उनकी सर्जरी चल रही थी. इस दौरान सिंगर को गाना गाते हुए देखा गया था. वो 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘दुलारी’ का गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गा रहे थे. इसे उस समय मोहम्मद रफी ने गाया था.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top