सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे देशभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इसी बीच करन देओले ने खुलासा किया है कि ये फिल्म सलमान खान को भी काफी पसंद आई है.
सलमान खान ने फोन मिलाकर कर की फिल्म की तारीफ
फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की कई सेलेब्स भी तारीफ कर चुके हैं. हाल ही में करण देओल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सनी देओल को फोन कर फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की.
सलमान के देओल परिवार के साथ रिश्ते को लेकर करण ने कहा, ‘वो इस परिवार से बहुत प्यार करते हैं. वो हमेशा सपोर्ट करते हैं. वो हमेशा साथ खड़े रहते हैं. उनका प्यार बहुत सच्चा है. वो वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं.’
सलमान ने ‘बंटवारा 1947’ की तारीफ की, इस बात का खुलासा करते हुए करण ने आगे कहा, ‘हां, उन्होंने हमें फोन किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई और उन्हें इसमें मेरे पिता का काम भी पसंद आया.’
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, ‘पेद्दी’-‘द राजा साब’ का तोड़ा रिकॉर्ड
‘बंटवारा 1947’ की कास्ट
बता दें, ‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. ये फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मचअवेटेड वापसी को भी साथ लेकर आई है.
‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की. वहीं, इसने रिलीज के 10वें दिन 1.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म की भारत में 10 दिनों की टोटल नेट कमाई अब 36.86 करोड़ रुपये हो गई है.
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और ये 14 अगस्त 2026 को पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हुई.
ये भी पढ़ेंः ‘घर की बातें घर में होनी चाहिए’, गोविंदा-सुनीता की कंट्रोवर्सी पर बोले कृष्णा अभिषेक
