‘शर्म बची है तो माफी मांग लें’, वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज


कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ वंदे मातरम को लेकर विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले को लेकर रविवार (16 अगस्त) को कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुला दिया था.

अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टीवी पर देखते रह गए. 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है.’ 

कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी – अमित शाह

उन्होंने कहा, सोनिया जी, ‘140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.’

कांग्रेस ने वोट बैंट के लिए भुलाया वंदे मातरम – अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, ‘भारत माता की मैं वंदना करता हूं’ ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. कांग्रेस को वोट बैंक का लालच था. वंदे मातरम के प्राकट्य का यह 150वां साल है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.’

क्या है पूरा मामला

दरअसल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया था. इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद थे. ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरम गाया गया, लेकिन इसी वक्त बीच में सोनिया गांधी नाराज दिखीं और वे कुछ इशारा करते हुए नजर आईं. दावा किया गया कि सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर आपत्ति जताई. हालांकि कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम ही गाया गया था.

यह भी पढ़ें : ‘दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या’, मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top