वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा


BCCI वीवीएस लक्ष्मण को ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ के पद पर नियुक्त करने वाला है, जो अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. नए रोल के बाद वह अपने पिछले रोल को भी निभाते रहेंगे, लेकिन अब उनकी भूमिका पहले से ज्यादा व्यवस्थित होंगी. लक्ष्मण की जिम्मेदारी जूनियर टीमों, खिलाड़ियों के रिहैब की थी, अब स्टाफ की नियुक्ति में भी उनका रोल रहेगा. लेकिन उन्हें ये नया पद देने से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के रोल पर क्या कोई असर पड़ेगा?

सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाएगी. वह 2 साल और CeO में रहेंगे. उन्हें इसके साथ ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ भी बनाया जाएगा. हेड कोच, सिलेक्टर से लेकर युवा खिलाड़ियों के लिए बने सिस्टम तक, भूमिका में ये बदलाव हर स्तर को जोड़ेगा. इससे खिलाड़ियों के विकास और टैलेंट की पहचान के लिए एक जैसा तरीका अपनाया जा सकेगा.

गंभीर और अगरकर के लिए क्या है इसके मायने

नेशनल सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है. उनकी भूमिका पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में रही है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर भी चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन

टेस्ट क्रिकेट में भारत ने अच्छा नहीं किया है। WTC 2025-27 चक्र में भारत ने अभी तक 9 टेस्ट खेले हैं, 4 जीते और 4 हारे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली घर पर हार के बाद उनके रोल को लेकर सवाल उठे थे. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज गंभीर के लिए भी महत्वपूर्ण है.

गंभीर-अगर से ऊपर होंगे लक्ष्मण

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से पुष्टि की गई है कि नए पद के बाद वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से ऊपर होंगे. हालांकि ऐसा नहीं है कि बीसीसीआई उन्हें हटाने के बारे में सोच रहा है. खबर है कि गंभीर और अगरकर 2027 वर्ल्ड कप तक अपने-अपने पद पर बने रहेंगे.

यह भी पढ़ें- कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top