कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत के गायन को रोकने का प्रयास देश के सम्मान और संसद द्वारा निर्धारित व्यवस्था का अपमान है. मल्होत्रा ने कांग्रेस से इस मामले में देश से माफी मांगने की मांग की है.
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को रोकने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने इसे सीधे तौर पर देश का अपमान बताते हुए कांग्रेस के रवैये की कड़ी निंदा की. मल्होत्रा ने कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस को देश के सम्मान, भारतीय संस्कृति और उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की परवाह है, जिन्होंने ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए.
‘विकसित भारत 2047’ में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
राष्ट्रीय गीत के दर्जे का दिया हवाला
बीजेपी नेता ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिए जाने के बाद इसके सम्मान से जुड़ी संवेदनशीलता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर देशभक्ति से जुड़े प्रतीकों को लेकर असहज रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग
हर्ष मल्होत्रा ने मांग की कि कांग्रेस को इस मामले में तत्काल देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने गांधी परिवार से भी स्पष्ट जवाब मांगा कि आखिर ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर आपत्ति किस बात की है और क्या कांग्रेस नेतृत्व को भारत माता के प्रति सम्मान जताने से भी समस्या है.
मल्होत्रा ने कहा कि देशभक्ति किसी भी परिस्थिति में शर्म की बात नहीं हो सकती है और जब तक कांग्रेस इसे शर्म की बात मानेगी, तब तक जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
