राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. उनकी मांग है कि पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब की एफआईआर दर्ज की जाए. 

अब इस मामले में दिल्ली पुलिस सू्त्रों ने बड़ा दावा किया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने कहा कि  शिकायत खुद पीड़ित ने दर्ज कराई थी. राहुल गांधी की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक.इस मामले की शिकायत को क्राइम ब्रांच को भेजा जाएगा.

सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच फिलहाल क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने बताई पूरी सच्चाई, कहा- अस्पताल की रिपोर्ट है कि…

राहुल गांधी ने पूछे ये सवाल

उधर, राहुल गांधी ने पूछा कि पुलिस एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कर रही है? साहिल की आंख में तीन छर्रे लगे. 200 से ज्यादा छर्रे लगे. पैलेट गन चलने के सबूत हैं.

वहीं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और अराजकतावादी राजनीति करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना अनुमति और बिना किसी पूर्व सूचना के धरने पर बैठे हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को नियम-कानून का कोई सम्मान नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अराजकतावादी पार्टी बनती जा रही है.

क्या है साहिल लोचब के बारे में दावा?

बता दें राहुल गांधी 19 वर्षीय साहिल लोचब, उनके परिवार और वकीलों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और वहां पुलिस उपायुक्त कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, बीते 14 अगस्त को साहिल लोचब अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी. पुलिस ने उन्हें आईओ (जांच अधिकारी) का नंबर देने से इनकार कर दिया.उन्होंने बताया, ‘17 तारीख को ईमेल और फोन के माध्यम से भी इस मामले को फिर उठाया गया. इसके बावजूद आईओ का नंबर नहीं दिया गया और शिकायत की कोई पावती भी नहीं दी गई.’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top