दिल्ली और इससे सटे NCR में मंगलवार (25 अगस्त) की सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. आसमान काला हो रखा है और घने काले बादल यह बता रहे हैं कि बारिश लंबे समय तक चलेगी. इसी के चलते मौसम विभाग ने आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. साथ ही, सावधानी बरतने की अपील भी की गई है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ घंटों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा. रेड अलर्ट के तहत आंधी और तूफान की भी आशंका जताई गई है.
दिल्ली में मंगलवार सुबह कहीं 6.30 तो कहीं 7.00 बजे से घमासान बारिश हो रही है. स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. ज्यादातर स्कूलों में ‘रेनी डे’ घोषित किया गया. वहीं, जलजमाव की वजह से सुबह ही ट्रैफिक जाम में लोगों को फंसना पड़ा. जगह-जगह पानी भरने से रास्तों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है.
दिल्ली-NCR में बारिश का दौर रहेगा जारी, अयानगर में खूब बरसे बादल
दिल्ली के लिए IMD की चेतावनी
IMD ने मंगलवार सुबह 10.13 तक के लिए जो अलर्ट जारी किया है, उसके हिसाब सेत दिल्ली के सभी जिलों- सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट है. इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. साथ ही, बिजली कड़कने और तूफान के साथ भारी बारिश की भी बहुत ज्यादा संभावना है. बारिस 15mm प्रति घंटे से भी ज्यादा हो सकती है.
गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह
इस बीच गुरुग्राम प्रशासन ने आज (मंगलवार, 25 अगस्त) को स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लास और ऑफिस के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. इस बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के तापमान में गिरावट आई है और गर्मी-उमस से बड़ी राहत मिली है.
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत
