पश्चिम बंगाल का नाम हो ‘पश्चिम बंगो’, बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सामिक भट्टाचार्य ने राज्यसभा में मांग की कि राज्य के नाम को पश्चिम बंगाल की जगह पश्चिम बंगो किया जाए. बीजेपी सांसद ने केरल का नाम बदलने वाले बिल पर बोलते हुए यह बातें कहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने और नालंदा के रास्ते पड़ने वाले बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलने की भी मांग की है. इसके अलावा उन्होंने नालंदा के रास्ते में पड़ने वाले बख्तियारपुर जंक्शन का नाम बदलने की मांग की. साथ ही तर्क दिया कि नालंदा को बर्बाद करने के लिए बख्तियार खिलजी जिम्मेदार था. 

सरकार ने बदले योजनाओं का नाम

बता दें, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के नाम के बारे में बात की थी. उन्होंने बंगाल के बजाय पश्चिम बंगाल नाम बनाए रखने के ऐतिहासिक महत्व को समझाया था. साथ ही योजनाओं का नाम बदलकर इस संदेश को और मजबूत किया था. अधिकारी ने बंग्लार बारी (बंगाल का घर) का नाम बदलकर पश्चिम बंगाल आवास (वेस बंगाल हाउसिंग) करके अपना रूख स्पष्ट किया है. 

पश्चिम बंगाल एक गहरी विरासत को दर्शाता है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘कैबिनेट ने फैसला किया है कि पश्चिम बंगाल नाम एक गहरी विरासत को दर्शाता है. 1947 के दर्दनाक बंटवारे के दौरान हमें पाकिस्तान खासकर पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने की साजिश रची गई थी. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हमें पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने पश्चिम बंगाल राज्य बनाने के लिए 58 के मुकाबले 21 वोटों के अंतर से निर्णायक वोट दिया था. हमारी सरकार को दिशा देने वाली विचारधारा, और इतिहास की कड़वी सच्चाई को देखते हुए हम नाम से पश्चिम शब्द को बस ऐसे ही नहीं हटा सकते.’

पश्चिम नाम एक इतिहास को समेटे हुए है: अधिकारी

अधिकारी ने कहा था कि पश्चिम नाम एक ऐसे इतिहास को समेटे हुए है, जिसे वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को समझने की जरूरत है. इसलिए कैबिनेट ने बंग्लार बारी का नाम बदलकर पश्चिम बंगाल आवास करने का फैसला किया है. हम पश्चिम बंगाल नाम को नहीं भूला सकते. इसे बनाए रखना हमारा फर्ज है. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top