देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त…’, ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब


बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई गलत बातों का विरोध किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और ‘अंधभक्त’ तक कहा गया. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर अपनी बात रखी है.

ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया वीडियो
ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देशभक्ति और ‘अंधभक्त’ कहे जाने पर रिएक्ट किया है. ईशा ने कहा, ‘नमस्ते, मैं ईशा कोप्पिकर… हांजी, अंधभक्त. अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की चाहना ‘भक्ति’ है, तो हां, मुझे भक्त और अंधभक्त कहलाने पर गर्व है, लेकिन मेरी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश और मेरे भारत के लिए है.’

मैं सरकार से सवाल कर सकती हूं…
उन्होंने आगे कहा, ‘नेशन फर्स्ट, मैं सरकार से सवाल कर सकती हूं, उसकी नीतियों से असहमत हो सकती हूं, लेकिन अपने देश के खिलाफ नहीं जा सकती. जहां मेरा घर है, जहां मैंने अपनी रोजी-रोटी कमाई है और जहां मुझे मौके मिले हैं, उस देश पर गर्व करने में मुझे कोई शर्म नहीं है. देशभक्ति सिर्फ ये कहने से नहीं होती कि ‘आई लव माय कंट्री’, बल्कि ऐसा कुछ करने से होती है, जिससे आपका देश बेहतर बने.’ 

देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

ये भी पढ़ेंः ‘खलीफा’ से लेकर ‘इरुमुडी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में

अब भारत बदल रहा है…
ईशा कहती हैं, ‘क्यों न हम भी अपनी सोच बदलें और हर वक्त ये पूछने के बजाय कि देश ने हमें क्या दिया, ये सोचें कि हम देश को क्या दे सकते हैं और देश के लिए क्या कर सकते हैं? भारत बदल रहा है. अब वक्त है कि हमारी सोच भी बदले और नए भारत को बनाने में हम हिस्सा बनें. मुझे भक्त कहिए, अंधभक्त कहिए या नेशनलिस्ट, मैं इंडियन हूं. मुझे अपने भारत से प्यार है और मुझे अपने भारत पर भरोसा है, ब्लाइंडली नहीं, बल्कि गर्व से, पूरे जुनून के साथ और बिना किसी माफी के.’

2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं ईशा
बता दें कि ईशा कोप्पिकर साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं. फिल्मों के अलावा वो समय-समय पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी चर्चा में रहती हैं. ईशा कोप्पिकर ‘कंपनी’, ‘फिजा’ और ‘एक विवाह… ऐसा भी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ेंः समंदर के बीच पति शाहिद संग रोमांटिक हुईं मीरा, वेकेशन पर दिखा स्टाइलिश अंदाज





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top