कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) से जब सवाल किया गया कि देश का अब तक का सबसे बेस्ट पीएम (Best PM of India) कौन हैं तो उन्होंने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का नाम लिया. उनके इस जवाब पर सीजेपी के आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है. सौरव दास (Saurav Das ) ने भी उनके जवाब से सहमति जताई. सीजेपी के ये तीनों नेता न्यूज़ 24 के कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे. अपने जवाब में दीपके ने ये भी जोड़ा कि नेहरू देश के अब तक के सबसे ‘कूलेस्ट’ प्रधानमंत्री रहे.
दीपके की नजर में बेस्ट सीएम कौन?
जब उनसे सबसे बेस्ट सीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तमिलनाडू के पूर्व सीएम एमके स्टालिन, केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम गिनाया. स्टालिन के बारे में दीपके ने कहा कि उन्होंने इकॉनमी काफी अच्छी की. पिनाराई विजयन ने केरल का हेल्थ मॉडल काफी अच्छा किया. अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्कूल और हेल्थ पर अच्छा काम किया था.
5 सितंबर को दिल्ली में सीजेपी का मार्च
बता दें कि सीजेपी ने 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान किया है. 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. सीजेपी ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया.
शांतिपूर्ण रहेगा मार्च- सीजेपी
सीजेपी ने देशभर के छात्रों, युवा संगठनों और युवाओं से पांच सितंबर के मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए जोर दिया कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा.
इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक मार्च
सीजेपी ने बताया कि 5 सितंबर को दिल्ली के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक मार्च निकाला जाएगा. इसमें सुसाइड करने वाले नीट छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे. इस छात्र के नेतृत्व ये परिजन करेंगे.
अभिजीत दीपके की चिट्ठी, सभी शिक्षा मंत्रियों से 6 जानकारी देने की अपील
