दिल्ली में राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू


दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके से एक सनसनी वारदात सामने आ रही है. यहां एक नर्सिंग की छात्रा संदिग्ध हालत में मृत पाई गई. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल से राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन को 19 साल की नर्सिंग छात्रा मौत की सूचना मिली थी. पुलिस अब जांच कर रही है कि छात्रा की मौत किन कारणों से हुई है. प्रारंभिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है. 

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें IMD का अपडेट

नजफगढ़ की है छात्रा

पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ के निवासी के रूप में की है. वो सर गंगा राम अस्पताल में  बैचलर ऑफ साइंस (BSc) नर्सिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. सबसे पहले उसे उसकी सहयोगी ने उसे कमरे में फांसी पर लटका देखा और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन की स्थानीय टीम तुरंत जरूरी कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची. क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और इस मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

पुलिस के अनुसार, नजफगढ़ की रहने वाली छात्रा अस्पताल के हॉस्टल में रहती थी और कथित तौर पर उसने अपने हास्टल के कमरे में शुक्रवार (21 अगस्त) शाम आत्महत्या कर ली. आत्महत्या किन हालातों में की और क्यों ऐसा खौफनाक कदम उठाया इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है.

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर बताया कि वो जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहा है और घटना से जुड़ी सभी आवश्यक पहलुओं की जांच की जा रही है. इसके साथ ही कहा कि वो आगे भी पुलिस को जांच  में सहयोग करना जारी रखेगा. 

‘तो भागा कौन?’, अमित शाह से चर्चा के मुद्दे पर स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला

 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top