दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमला करने का मामला सामने आया है. मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में बिना कागजात मिली बाइक को थाने ले जाने से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-पत्थर व डंडों से हमला किया.
पुलिसवालों की आंखों में डाला मिर्च पाउडर, ईंट-पत्थर से किया हमला
आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसवालों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-पत्थर व डंडों से हमला किया. मदद के लिए पहुंचे HC टीनू पर भी हमला किया गया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें HC दिनेश के सिर में चोट लगी है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कल (22 अगस्त) करीब 3:30 बजे की यह घटना है, जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जब्त कर लिया. इसे देख गाड़ी के मालिक समेत दो लोगों ने उन पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी जमकर लाठी-डंडो से पिटाई की. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
खैरात, देशद्रोही और गहरी साजिश…, आरक्षण सुधार आंदोलन पर कौन क्या-क्या बोला?
मौके से एनाबालिग आरोपी को पकड़ा, कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने मौके से 17 साल के एनाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए. मामले में FIR नंबर 537/26 दर्ज की गई है और BNS की धारा 221/132/121(1)/110/61/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज को इलाके का BC बताया गया है. उसके खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 2 NDPS और गंभीर अपराध से जुड़े मामले शामिल हैं. पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई बारिश
