जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, ‘ऐसा लग रहा था जैसे…’


कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का एक बार फिर जिक्र किया है. उन्होंने इस मसले को लेकर एनडीए सरकार को घेरा. फोगाट ने कहा कि बीजेपी के गुंडे बदमाश की तरह पुलिस ने बेटियों के साथ बर्ताव किया. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा का भी जिक्र किया और कहा कि NDA सरकार को इतना तो पता लग गया कि देश की जनता आज शिक्षा समेत अन्य बुनियादी चीजों को लेकर बात करने लगी है.

विनेश फोगाट ने कहा, ”आज से तीन साल पहले जब हम धरने पर बैठे थे तो जो हमारे साथ सलूक हुआ था, वहीं जंतर मंतर पर भी हुआ. जंतर-मंतर पर जो बेटियां बैठी थीं और  जिस तरह से पुलिस ने उन व्यवहार किया, ऐसा लग रहा था जैसे बीजेपी के गुंडे बदमाश हैं.” 

विनेश फोगाट ने किया राजनाथ सिंह का जिक्र

उन्होंने आगे कहा, ”राजनाथ सिंह जी खुद बोल रहे थे कि हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते हैं. कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री तक का इस्तीफा हुआ है और यहां पर ये लोग बोलते हैं कि इनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते. अभी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ है, कम से कम जिम्मेदारी तो तय होगी. 

युवाओं का जोश और जुनून जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में दिखा- विनेश फोगाट

कांग्रेस विधायक ने ये भी कहा कि पूरे देश में एक वातावरण बन गया था कि बीजेपी से सभी डरते हैं, ये जेलों में डाल देते हैं, नई जेनरेशन ने उस नैरेटिव को तोड़ने का काम किया है. मैं मानती हूं कि दूसरा भगत सिंह का जन्म इस प्रोटेस्ट में देखने को मिला है. जो हमने कहानियां सुनी थी वो जोश और जुनून इस प्रोटेस्ट में दिखा.”

जंतर-मंतर पर सिर्फ स्टूडेंट का आक्रोश नहीं था- विनेश फोगाट

उन्होंने आगे कहा, ”जंतर-मंतर पर सिर्फ स्टूडेंट का ही आक्रोश नहीं था बल्कि वहां पर गरीब और पिछड़े लोग भी थे जो इस सरकार की चरमराई हुई व्यवस्था से परेशान थे. बीजेपी को इस बारे में पता लग गया था इसलिए उन्होंने जल्दी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की. बीजेपी तानाशाही पर उतारू है. लेकिन देश चल चुका है, अब देश इनकी बातों में नहीं आने वाला है. लोग देश के संविधान को बचाने के लिए मरने के लिए भी तैयार हैं.” 

‘जो जमीन पर…’, ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top